अब्राहम लिंकन का परिचय:
दोस्तों मैं बात करने वाला हूं एक ऐसा शख्सियत जिसका नाम सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे वह है अब्राहम लिंकन जी का दोस्तों जिद क्या होता है कोई इनसे पूछो इन्होंने अपने जिद से ऐसा मुकाम पाया जिसे पूरा दुनिया आज उन्हें याद करती है।
अब्राहम लिंकन जी का प्रारंभिक जीवन:
दोस्तों अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमरीका में हुआ था। वह एक किसान के पुत्र थे।अब्राहम लिंकन बहुत गरीब थे फिर भी अनेक कठिनाइयों के बाद भी वे अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति बने।
लिंकन जी का कैरियर:
दोस्तों अब्राहिम लिंकन को बचपन से ही पढ़ने का बहुत शौक था वह गरीब होते हुए भी अपनी पढ़ाई पूरी की और एक सफल वकील बने वकील बनने से पहले वह कई प्रकार के नौकरियां की और धीरे-धीरे राजनीति की ओर आ गए । वे
1860 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे
1862 में लिंकन ने घोषणा की थी कि अब सभी दास मुक्त होंगे इसी से ही लिंकन लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया।
उन्होंने देश के लिए क्या किया?
दोस्तों वह एक सच्चा और अच्छे राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने देश को सर्वोच्च बनाने का सपना देखा था। और उसे पूरा भी कर दिखाया। उस समय अमेरिका में दास प्रथा परिचालित थी और वह लोगों में शांति और भाईचारा लाना चाहते थे उन्होंने दास प्रथा का अंत किया था आप समझ सकते हैं कि इंसान अगर किसी का गुलाम है तो उसका जिंदगी मौत के समान है उन्होंने इस बड़ी समस्या का हल कर दिया।
वे संयुक्त राज्य अमेरिका के ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश और समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और हमेशा के लिए अमर हो गए
अब्राहम लिंकन का मृत्यु:
15 अप्रैल 1865 को इनका देहांत हो गया।
शायरी
सपने उन्हीं के सच होते हैं जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।