दीपावली पर निबंध हिंदी में ।

दीपावली का परिचय:

दीपावली हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इसे दिवाली भी कहा जाता है। दिवाली का अर्थ दियो की पंक्ति। यह कार्तिक महीने में मनाई जाती है। तमसो मा ज्योतिर्गमय, हमें अंधकार से प्रकाश में ले चलो यह जीव मात्र की ललक होती है

दीपावली क्यों मनाया जाता है?

दीपावली के आरंभ की अनेक पौराणिक कथाएं प्रचलित है। सर्वाधिक प्रचलित कथा के अनुसार श्री रामचंद्र जब 14 वर्षों के बाद रावण को हराकर सीता और लक्ष्मण को लेकर अयोध्या लौटे तो हर जगह खुशी से दीप जलाए गए थे। उसी विजय की स्मृति में दिवाली प्रत्येक वर्ष मनाई जाने लगी।

दीपावली की तैयारियां:

दीपावली के नाम सुनते ही लोगों के अंदर प्रकाश प्रकाशित हो उठता है। दीपावली आने के पूर्व ही सारी तैयारी कर ली जाती है।दीपावली से पहले लोग अपने घरों को साफ करते हैं और रंगाई पुताई भी करते हैं।छोटे बड़े अमीर गरीब सभी तरह के लोग दीपावली के स्वागत की तैयारी में लग जाते हैं।मकान की छतों छज्जे ऊपर दीपों की माला सजाई जाती है। वर्षा ऋतु के बाद मकानों की मरम्मत और उसकी पुताई खिड़कियों और दरवाजों की रंगाई पास पड़ोस की सफाई हमारे यहां इसी दिवाली के उपलक्ष में होता है। साल में एक बार ऐसा करना अवश्य माना जाता है।
इस प्रकार सारी गंदगी दूर हो जाती है।

दीपावली के दिन क्या-क्या होता है?

दीपावली हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे पटाखे और रंग-बिरंगे फुल झरिया छोड़ते हैं। हर जगह रोशनी ही रोशनी दिखाई देती है। रोशनी की इस जगमगाहट में सबके चेहरे पर खुशी छा जाती है। कुछ लोग रंगोली भी बनाते हैं। दीपावली पर गणेश तथा देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटते हैं। दीपावली पर प्रत्येक व्यक्ति नए कपड़े पहनता है, और खुशियां मनाता है। यह त्यौहार बहुत ही अच्छा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post