विजयादशमी या दशहरा।

दशहरा का परिचय:

दशहरा हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह भगवान राम द्वारा रावण पर विजय के लिए मनाया जाता है। दशहरा को दुर्गा पूजा या विजयादशमी और नवरात्रि भी कहते हैं। इस में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।

दुर्गा पूजा क्यों मनाया जाता है?

देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक बहुत बड़ा पर्व है। या एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार श्री रामचंद्र ने इसी विजयदशमी के दिन रावण पर विजय पाई थी। इसी स्मृति में आज तक विजयादशमी का उत्सव मनाया जाता है। अन्य कथा के अनुसार जिस दिन दुर्गा ने चंडी बनकर देवताओं के शत्रु महिषासुर का वध किया था, उसी दिन से यह पर बनाया जाता है।इस पूजा की आरंभ की कथा चाहे जो भी हो इतना तो स्पष्ट है कि इस दिन सत्य की विजय और असत्य की हार हुई थी। देवताओं की जीत और राक्षसों की हार हुई थी।इसीलिए प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।सभी लोग आपस में मिलजुल कर और भेदभाव भूलकर गले से गले मिलते हैं।

दशहरा में क्या-क्या होता है?

दशहरा का त्यौहार 10 दिन का होता है, और इस दिन को लोग बड़े ही अच्छे से गुजारते हैं । पूजा पाठ करते हैं, दुर्गा पूजा के लिए बड़ी ही शानदार पंडाल बनाए जाते हैं वह फूलों तथा प्रकाश से सजाए जाते हैं।उनमें देवी दुर्गा की सुंदर मूर्तियां स्थापित की जाती है। दशहरा के दौरान रामलीला प्रदर्शित की जाती है। यह पूजा 10 दिन तक होता है जिसमें सप्तमी अष्टमी और नवमी को बड़ी धूमधाम से पूजा की जाती है।

छोटे बड़े सभी लोग नहीं कपड़े पहनते हैं,और एक दूसरे के घर जाकर अच्छा अच्छा भोजन करते हैं। बच्चे और स्त्रियां रंग बिरंगे कपड़े पहन कर बाहर घूमने जाते हैं। जिधर देखो उधर आनंद और उत्साह का सागर दिखाई देता है।

दशहरा का मेला:


दशहरा में बड़े तथा छोटे मेले आयोजित किए जाते हैं । वहां मिठाइयां खिलौना तथा खाद्य पदार्थ बेचे जाते हैं। सभी लोग मेले देखने जाते हैं और पूरा आनंद लेते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post