गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में। Essay on the republic day in Hindi.

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाते हैं। भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली और इसका अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। यह सभी भारतीयों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।

गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन गणतंत्र दिवस का आयोजन हमारे विद्यालय में बड़ी धूमधाम से किया जाता है।इसके 1 दिन पूर्व विद्यालय परिसर की सफाई होती है तथा उस स्थल को सजाया जाता है जहां झंडोत्तोलन करना होता है। नई दिल्ली में एक विशाल परेड आयोजित किया जाता है। प्रेड में सेना के तीनों अंग भाग लेते हैं राष्ट्रपति मार्च करते जवानों से सलामी लेते हैं। सभी राज्यों द्वारा रंग बिरंगी झांकियां प्रस्तुत की जाती है। सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कृत किया जाता है। झंडोत्तोलन का यह कार्यक्रम 8:00 बजे सुबह संपन्न किया जाता है सारे ऑफिस और स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थाओं में से मनाया जाता है पूरे देश में यह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का आयोजन समारोह:

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। शिक्षण संस्थाओं में तरह-तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जाता है स्कूल के विद्यार्थी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।
गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमें इस दिन की महत्ता समझनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post