स्वतंत्रता दिवस।Independence day in hindi

स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
सन 1947 में इसी दिन भारत स्वतंत्र हुआ था। इसे हम राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं।इसी दिन हमारे देश को गुलामी से मुक्ति मिली थी ।


स्वतंत्रता दिवस का महत्व:

भारत को अपनी स्वतंत्रता के लिए 200 वर्षों तक लगातार अंग्रेजों के साथ संघर्ष करना पड़ा था सबसे पहले सन 1857 ईस्वी में हमने आजादी की पहली लड़ाई छेड़ी थी। आखिरकार सफलता हमें 15 अगस्त 1947 को मिल ही गई। भारत को आजाद कराने के लिए बहुत लोगों ने कुर्बानिया दिए हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लोग हंसते हुए सूली पर चढ़ गए।देश की आजादी के लिए लड़ने वालों तो बहुत है लेकिन इनमें सबसे प्रसिद्ध नाम झांसी की रानी वीर कुंवर सिंह बहादुर शाह जफर वीर सावरकर सरदार भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस जयप्रकाश नारायण जवाहरलाल नेहरू अशफाक उल्ला खान मौलाना अबुल कलाम आजाद महात्मा गांधी  सर्वमान्य है इन देशभक्तों ने आजादी के लिए बहुत ही परेशानियां उठाई है। कई हमारे जवान शहीद हुए हैं। इन्हीं की याद में इस दिन सभी स्कूल कॉलेज तथा दफ्तर बंद रहते हैं। यह प्रत्येक जगह अहले सुबह मनाया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रीय गान गाता है। नई दिल्ली में लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज पर आते हैं वे राष्ट्र को संबोधित भी करते हैं। यह राष्ट्रीय पर्व हम सबों के लिए बहुत महत्व रखता है।

स्वतंत्रता दिवस का समारोह का आयोजन :

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं शिक्षण संस्थाओं में कवि गोष्ठी या होती है तथा तरह तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर तरह-तरह के चित्र दिखाए जाते हैं तथा आजादी के लड़ाई के संघर्ष के फिल्म प्रदर्शित होते हैं।जगह-जगह नेताओं के भाषण होते हैं और देश के विकास की झांकी प्रस्तुत की जाती है।इसको राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं और बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन सभी लोग भेदभाव को भूलकर गले से गले मिलते हैं।क्या हिंदू क्या मुसलमान क्या सीख और क्या इसाई सभी लोग इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं घरों में पर्व त्यौहार के समान अच्छे भोज्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post