वर्षा ऋतु। The rainy season in hindi

वर्षा ऋतु का परिचय:

वर्षा ऋतु की रानी है। यह  ऋतु हमें सूरज की गर्मी से राहत दिलाती है। सभी ऋतु में यह एक अनुपम ऋतु है।संसार के बड़े-बड़े कवियों ने वर्षा ऋतु की काफी प्रशंसा की है इस पर अच्छी-अच्छी और मार्मिक कविताएं भी लिखी गई है यह रितु संसार को जीवन देती है प्यासे को पानी देती है और मां की तरह  पालन पोषण करती है।

वर्षा ऋतु कब से कब तक रहती है?

दोस्तों भारत में गर्मी के ठीक बाद वर्षा ऋतु का आगमन होता है यह जुलाई के महीने में आती है। और सितंबर तक जारी रहती है।

वर्षा ऋतु से लाभ:

दोस्तों इस ऋतु का प्रभाव से प्राकृत लहलहा उड़ती है। सूखे पौधे और पत्तियों में प्राण फूंक देती है।चारों ओर हरियाली छा जाती है।भिन्न भिन्न प्रकार के पक्षी अपने मधुर ध्वनि से वन और उपवनॊ की शोभा बढ़ाते हैं। नदिया तथा तालाब पानी से भर जाते हैं। तालाब के किनारे मेंढक टर टर करने लगते हैं।दुबली पतली लताएं बढ़कर फैलने लगती है और वृक्षों से निपटने लगती है घने जंगलों में रहने वाले मोर नाच उठते हैं। बादलों को देखकर मोर अपने सुंदर पंख फैलाकर नाचने लगते हैं वर्षा ऋतु में हमें इंद्रधनुष देखने को मिलता है। किसान उत्सुकता से वर्षा की प्रतीक्षा करते हैं। वे खेतों में नई फसलें होते हैं। बच्चे वर्षा के पानी में खेलना पसंद करते हैं। सारे  नया रूप धारण कर नए जीवन का स्वागत करती है सूखी नदियां किनारों को तोड़ती  आगे बढ़ती है। और कभी-कभी किनारों के पेड़ पौधे को उखाड़  देती है। इस ऋतु में ऐसा लगता है जैसे किसी ने समूची धरती पर हरी चादर बिछा दी है  आसमान काले मेघों से भर जाता है। कभी-कभी बादलों को चीर कर बिजली चमकती है। और कभी बादल गरजते हैं। जब वर्षा की नन्ही बूंदे छोटे-बड़े पत्तों पर गिरती है तब ऐसा लगता है। मानो मोती झड़ रहे हो। हवा में शीतलता और मस्ती रहती है। गांव के किसान झूम उठते हैं। उनके सूखे होठों पर मुस्कुराहट दौड़ पड़ती है। आशा और उत्साह का नया वातावरण छा जाता है। इस प्रकार वर्षा ऋतु मनुष्य और प्रकृति को नए सांचे में ढाल देती है।वर्षा आनंद आशा और उत्साह की ऋतु है यह जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।

वर्षा ऋतु से हानि:

दोस्तों कभी-कभी भारी वर्षा सड़कों को क्षति पहुंचाती है यह बाद का कारण भी बनती है बाद जीवन और संपत्तियों की हानि को बढ़ावा देती है।यह चीजें हमारी सामान्य दिन आचार्य को बुरी तरह से प्रभावित करती है परंतु हम सभी फिर भी वर्षा ऋतु को पसंद करते हैं यह हमें नया जीवन तथा ताजगी देती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post