परिचय:
बाल दिवस को बच्चे के दिन कहा जाता है। बाल दिवस हमारे यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल बाल दिवस हम पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं,क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चे को बहुत प्यार करते थे इसीलिए सब ने उनके जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत चाहते थे और बहुत प्यार करते थे। वे कहा करते थे कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। इससे प्यार करना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए बाल दिवस को बच्चे का दिन कहा जाता है।
बाल दिवस कैसे और कब मनाया जाता है:
हमारे यहां बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है, और इस दिन सभी बच्चे बहुत खुश रहते हैं नए नए कपड़े पहनते हैं, और खुशियां मनाते हैं। हमारा सारा समाज चाचा नेहरू के नाम से गूंज उठता है इस दिन सभी शिक्षा स्थानों को सजाया जाता है। यह हम बच्चों के लिए बहुत बड़ा दिन होता है और बहुत खुशी का दिन होता है।दरअसल नेहरू जी बच्चों से इतना प्यार करते थे कि बच्चे को देखते तो खिलाने लगते बच्चे को उपहार देते और बच्चों का हौसला बढ़ाते थे। वे कहा करते थे बच्चे हमारे देश का भविष्य है अगर आज यह बच्चे पढ़ ले कर के अच्छे बनेंगे तो हमारे देश का विकास होगा। और हमारे हर बच्चा अगर यह सोचे कि मैं देश का भविष्य हूं तो मेरा भारत 1 दिन विकासशील देशों में एक होगा। बच्चे उन्हें दूर से ही देखते तो कहते थे चाचा नेहरू आ गए। अपने बच्चों से काफी लगाव था जहां पर बच्चे को देखते वह अपने गोद में बिठा लेते और उन्हें प्यार करते। बच्चों को भी चाचा नेहरू के गोद में बहुत अच्छा लगता वह भी उनका सम्मान करते हैं। इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चाचा नेहरू को याद किया जाता है। और उनके तस्वीर सजाया जाता है। और उनका सम्मान किया जाता है।
बाल दिवस की तैयारियां:
बाल दिवस की तैयारियां बहुत पहले से शुरू हो जाता है। उस दिन सभी शिक्षा संस्थानों को साफ किया जाता है और सजाया जाता है। शिक्षक अपने बच्चों से प्रेम का इजहार करने के लिए बच्चों के प्रति दयावान होते हैं। बच्चों को अच्छी बातें सिखाते हैं अच्छी बातें बताते हैं। प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और जो प्रतियोगिता में भाग लेते हैं उसे इनाम दिया जाता है इससे पूर्व तैयारी कर लिया जाता है। बच्चे शिक्षक के प्यार पाने के लिए काफी उत्साहित रहता है। शिक्षक उन्हें उपहार के रूप में कुछ देते हैं
शिक्षक सभी बच्चों से प्रेम करते हैं।