Physics 10 Class 1Chapter Important Note


 मेरे  प्रिय छात्रा आप को यह सूचित किया जाता पहै कि के लॉकडाउन के कारण क्लास ना होने के कारण 10th क्लास के सारे क्वेश्चचन आंसर इस वेबसाइट पर डाल देता हूं। आप लोग इसे देख लेंगे और उतार लेंगे।


1 प्रश्न-अपसारी समांतर और अभिसारी किरण पुंज से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर i) अपसारी किरण पुंज-इस प्रकार की किरण पुंज में प्रकाश की किरने एक बिंदु स्रोत से निकलकर फैलती चली जाती है।
ii) समांतर किरण पुंज- ऐसे किरण पुंज में प्रकाश की किरण ने एक दूसरे के समांतर होती है बहुत अधिक दूरी पर स्थित प्रकाश स्रोत से आते किरण पुंज को समांतर किरण पुंज माना जाता है।

iii) अभिसारी किरण पुंजइस प्रकार की किरण पुंज में प्रकाश की किरणें एक बिंदु पर आकर मिलती हुई प्रतीत होती है अतः ऐसे किरण पुंज में किरणों के बीच की दूरी बढ़ती जाती है।

2 प्रश्न पारदर्शी पारभासी और अपारदर्शी पदार्थों में अंतर स्पष्ट करें

i) वे पदार्थ जिन से होकर प्रकाश आसानी से पार कर जाता है (Transparent)पारदर्शी पदार्थ कहलाता है जैसे पानी कांच हवा इत्यादि।

ii)वह पदार्थ जो उन पर पड़ने वाले प्रकाश के एक छोटे से भाग कोई अपने से होकर जाने देते हैं पारभासी (ट्रांसलूसेंट) पदार्थ कहलाते हैं जैसे बैलून का रबर , हुआ कांच तेल लगा  कागज दूध इत्यादि पारभासी पदार्थ है।

iii) वह पदार्थ जो प्रकाश को अपने से होकर नहीं जाने देते हैं अपारदर्शी opaque) पदार्थ कहलाता है
जैसे- लकड़ी, लोहा, पत्थर, अलकतरा इत्यादि अपारदर्शी पदार्थ।

3 प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें?

उत्तर- प्रकाश के परावर्तन के 2 नियम है

i)  आपतित किरण परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही समतल मेंं होतेे हैं।
ii) आपतन कोण (i) परावर्तन कोण (r) के बराबर होता है
अर्थात i=r

4. वास्तविक और आभासी (काल्पनिक) प्रतिबिंब में क्या अंतर है?

उत्तर- किसी बिंदु स्रोत से आती किरने परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर वास्तव में मिलती है उस बिंदु स्रोत का वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।
. वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है यह वस्तु की अपेक्षा हमेशा उल्टा होता है।

जबकि

किसी बिंदु स्रोत से आती प्रकाश की किरणें परावर्तन के बाद जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत का आभासी प्रतिबिंब कहते हैं।
. इसे पर्दा पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है, इसमें वस्तु की अपेक्षा हमेशा सीधा होता है।

5 समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब के तीन विशेषताओं का उल्लेख करें? 

उत्तर- द्वारा बने प्रतिबिंब के तीन विशेषता निम्नलिखित हैं।
i) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है।
ii) प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
iii) प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है।
iv) प्रतिबिंब आभासी होता है अतः हम इसे पर्दे पर नहीं प्राप्त कर सकते हैं।
v) प्रतिबिंब दर्पण की उतना ही पीछे बनता है जितना वस्तु दर्पण से आगे रहता है।

6 अवतल तथा उत्तल में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर- अवतल दर्पण उस दर्पण को कहते हैं जिसका परावर्तक सतह नथिया धंसा हुआ होता है अर्थात कांच के टुकड़े को बाहर से रंजीत या रंग देने पर अवतल दर्पण बनता है।


उत्तल दर्पण उस दर्पण को कहते हैं जिसका प्रवर्तक सताओ उभरा हुआ होता है जिसे अंदर से रंजीत अर्थात रंग दिया जाता है उसे उत्तल दर्पण कहते हैं।

7 प्रकाश क्या है?

प्रकाश वह कारक है जिसके सहायता से कोई वस्तु को हम देख पाते हैं प्रकाश जब किसी वस्तु पर पड़ता है और उससे टकराकर हमारी आंखों तक पहुंचता है तो हम वस्तु को देख पाते हैं।


हेलो दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा अब जरूर बताएंगे और आप याद करने के लिए इसे देख भी लेंगे तो बेस्ट हो जाएगा हमारे पोस्ट पढ़ने के लिए तहे दिल से आपको धन्यवाद।

Written by Motivational speaker Usman Gani




Post a Comment

Previous Post Next Post