12th Class Geography /भूगोल ।Subjective Questions and Answers।M.V.V.I Question।Md Usman Gani



 निश्चयवाद क्या है?


उत्तर: -

निश्चयवाद मानव भूगोल के अध्ययन की एक विचारधारा है, जो कहती है कि मानव क्रियाकलापों पर भौतिक वातावरण का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव अवश्य पड़ता है। इस विचारधारा के अनुसार मानव प्राकृतिक का दास है। इस विचारधारा के प्रवर्तक हिप्पोक्रेट्स अरस्तु स्ट्रेबो हेरोडोटस आदि।


Q संभववाद क्या है?


उत्तर: -

      संभववाद मानव भूगोल के अध्ययन की एक विचारधारा है जो यह बताती है कि मानव प्राकृतिक तत्वों को चुनने के लिए स्वतंत्र है तथा सर्वत्र संभावनाएं है और मानव संभावना का स्वामी है। इस विचारधारा के प्रवर्तक फैब्रे है।


Q नोएडा एवं बरौनी के महत्व को लिखे?


उत्तर: -

   नोएडा उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है, जो दिल्ली से सटा है। फिल्म सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यकलाप के लिए प्रसिद्ध है।

       बरौनी बिहार के बेगूसराय जिला में है। यह बिहार का औद्योगिक शहर है। यहां पेट्रोलियम साफ करने का कारखाना तथा उर्वरक कारखाना है।

Q जल संरक्षण जरूरी है क्यों?


उत्तर: -

   जल संरक्षण जरूरी है क्योंकि जल जीवन का आधार है, इसके बिना मानो अपनी किसी भी क्रिया का संपादन नहीं कर सकता और इसकी मात्रा सीमित है। अतः जल का संरक्षण जरूरी है।

Q योजना आयोग का गठन कब किया गया ?


उत्तर: -

    योजना आयोग एक गैर संवैधानिक व सलाहकार संगठन है। इसकी स्थापना 15 मार्च 1950 को की गई। प्रधानमंत्री इस के पदेन अध्यक्ष होते हैं।


Q सामूहिक कृषि क्या है?


उत्तर: -

   वैसे कृषि प्रणाली जिसमें किसान अपने भूमि, पशु और शराब को मिलाकर साथ मिलजुल कर खेती करें तो उसे सामूहिक खेती या सामूहिक कृषि कहते हैं। इस प्रकार की खेती साम्यवादी देशों में प्रचलित है ।

Q पतन एवं पोताश्रय में अंतर बताएं?


उत्तर: -

   पतन उस स्थान को कहते हैं जिस स्थान पर जलयान यात्रा के लिए खड़ा होता है तथा पोताश्रय उस स्थान को कहते हैं। जहां जलयान यात्रा के बाद विश्राम व मरम्मत के लिए रुकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post