M.V.V.I Question And answer।#History12th Class।Usman Gani

 


Q मुगल काल में पांडुलिपि कैसे तैयार किया जाता था? इसकी विशेषता को लिखे?

उत्तर: -

  छापाखाना के अविष्कार के पूर्व पुस्तकों का हाथ से लिखा जाता था। इस तरह हाथ से लिखी गई किताबों को ही पांडुलिपि कहा जाता था मुगल साम्राज्य एक विशाल साम्राज्य था जहां एक किताब खाना विभाग था। जहां पुस्तकों को विभिन्न भाषाओं में लिखा जाता था पर मुगल काल में पांडुलिपि विशेष तरह से तैयार की जाती थी। इसमें सर्वप्रथम कागज तैयार किया जाता था इसके बाद पांडुलिपि को इकट्ठा कर सुंदर अक्षरों में लिखा जाता था। उसके बाद जिलशाद जेल लगाकर उसे बांध देता था। कई बार पुस्तकों को आकर्षक बनाने के लिए सोने और चांदी का लेप चढ़ा दिया जाता था।

Q बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य को लिखें। या बुध  के उपदेश को लिखें?

उत्तर: -

  बौद्ध धर्म एक बुद्धि वादी धर्म या इनमें अंधविश्वासों का कोई स्थान नहीं था। बौद्ध धर्म के अनुसार जीवन का अंतिम लक्ष्य निर्वाण की प्राप्ति है महात्मा बुद्ध ने धर्म का जो उपदेश देते हुए कहा कि धर्म वही है जो वितराग का उपदेश देता है जो इच्छाओं का दमन करता है गौतम बुद्ध ने संसार को दुखों से परिपूर्ण माना और कहा कि संसार दुखों से भरा पड़ा है और उस दुख का मूल कारण इच्छा को माना है और उन्होंने इस पर नियंत्रण के लिए चार उपदेश दिए जो इस प्रकार है।

1 दु:ख

2 दु:ख समुदाय

3 दु:ख निरोध

4 दु:ख निरोध मार्ग 

Q अब्दुल रजाक द्वारा विजयनगर के किले बंदी का वर्णन करें?

उत्तर: -

   अब्दुर रज्जाक जो राजदूत के रूप में देवराय द्वितीय के दरबार में विजयनगर की यात्रा पर आया था। इन्होंने विजय नगर की किलेबंदी एवं इमारतों को देखकर कहा था, मैंने समस्त पृथ्वी पर ऐसा भवन ना देखा ना सुना। इसकी तुलना इन्होंने स्वर्ग से किया। साथ ही उन्होंने इसके समृद्धि की चर्चा करते हुए कहा यहां की आम जनता भी सोने का आभूषण पहनता था।

Q झूम खेती के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर:-

  झूम खेती जिसे आदिकालीन जीवन निर्वाह खेती भी कहते हैं। इसे पहाड़ी क्षेत्र में किया जाता है। इसमें जंगल को काटकर उसे जलाकर उसके रात में बीज डालकर फसल उगाया जाता है।

Q रौलट  एक्ट क्या है? इसे काला कानून क्यों कहा जाता है?

उत्तर: -

   भारत में उठ रही राष्ट्रीयता की भावना को दबाने के लिए ब्रिटेन की संसद ने सर सिडनी रौलट की अध्यक्षता में एक दमनकारी कानून पारित किया जिसे ही रौलट एक्ट कहते हैं। इस एक्ट का नारा था कि कोई वकील नहीं कोई अपील नहीं तथा कोई कोई दलील नहीं। इसीलिए इसे काला कानून कहते हैं। यह कानून 1919 में भारत आया था।

Q सिंधु सभ्यता के विशाल अन्ना गार पर टिप्पणी लिखें?

उत्तर: -

  विशाल अन्ना गार सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा भवन है जो मोहनजोदड़ो से मिला है, इसका उपयोग अनाज को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। इसकी लंबाई 45.72 मीटर तथा चौड़ाई 22.86 मीटर था। इसका द्वार नदी की ओर खुलता था।

Q इतिहास लेखन में अभिलेखों का क्या महत्व है?

उत्तर: -

  इतिहास लेखन में अभिलेखों का स्थान महत्वपूर्ण है। इससे हमें प्राचीन सभ्यता संस्कृति रीति रिवाज, परंपरा खान पान के बारे में जानकारी मिलती है। अतः इतिहास लेखन में अभिलेखों का आसान महत्वपूर्ण है।

Q काकोरी कांड क्या है?

उत्तर: -

  9 अगस्त 1925 को लखनऊ के निकट काकोरी नामक गांव में आंदोलनकारियों ने अस्त्र-शस्त्र खरीदने के लिए 8 डाउन ट्रेन पर रेल विभाग का खजाना जा रहा था उसे लूट लिया इसे ही काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है। इस घटना को अंजाम देने वाले प्रमुख व्यक्ति अशफाक उल्ला खान राम प्रसाद बिस्मिल रोशन सिंह राजेंद्र थे जिन्हें सरकार ने फांसी दे दिया।

Q भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को क्यों लागू किया गया?

उत्तर: -

  भारतीय संविधान आंशिक रूप से 26 नवंबर 1949 को लागू किया गया था जबकि पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। पूर्व में कांग्रेस के द्वारा 26 जनवरी 1930 को प्रथम स्वाधीनता दिवस मनाया गया था जो भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था। इसी दिन को हमेशा याद रखने के उद्देश्य से संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

Q पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: -

  पुरातत्व वह विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के गर्भ में छिपी हुई सामग्रियों की खुदाई कर अतीत के लोगों के भौतिक जीवन का ज्ञान प्राप्त किया जाता है। किसी भी जाति की सभ्यता के इतिहास को जानने में पुरातत्व एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत है। संपूर्ण हड़प्पा सभ्यता का ज्ञान पुरातत्व पर ही आधारित है।


हमारे वेबसाइट पर आने और पोस्ट पढ़ने के लिए आपको तहे दिल से शुक्रिया



Post a Comment

Previous Post Next Post