Q एक अर्थव्यवस्था के कौन-कौन से क्षेत्र होते हैं?
उत्तर: -
एक अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण पर दो दृष्टि ओं से किया जाता है। स्वामित्व के आधार पर तथा व्यवसाय आधार पर।
स्वामित्व के आधार पर इसके दो प्रमुख क्षेत्र है -निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र। व्यवसाय के आधार पर इस के तीन प्रमुख क्षेत्र है -प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीय क्षेत्र, तथा तृतीय क्षेत्र।
Q मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?
उत्तर: -
मिश्रित अर्थव्यवस्था पूंजीवाद एवं समाजवाद इन दोनों अर्थव्यवस्था के बीच का मार्ग है। इस प्रकार की अर्थव्यवस्था निजी उद्गम तथा सरकार दोनों के द्वारा संचालित होती है। इसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्र सरकार के अधीन होते हैं तथा शेष निजी उद्गम के हाथ में क्षेत्र दिए जाते हैं।
इस व्यवस्था को हम पूंजीवाद एवं समाजवाद के बीच का स्वर्णिम मार्ग का सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था का उदाहरण है।
Qपूंजीवादी अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?
उत्तर: -
अर्थव्यवस्था का वह स्वरूप जिसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है और इसका उपयोग अपने निजी लाभ के लिए करते हैं
जैसे -अमेरिकी अर्थव्यवस्था
Q आधारभूत संरचना किसे कहते हैं?
उत्तर: -
आधारिक संरचना का अर्थ उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होते हैं। इसके अंतर्गत बिजली परिवहन संचार बैंकिंग स्कूल कॉलेज अस्पताल इत्यादि आते हैं।
Q आर्थिक विकास का क्या अर्थ है?
उत्तर: -
आर्थिक विकास दो शब्द से बना है -आर्थिक तथा विकास। इसके अंतर्गत सभी माननीय पूंजीगत तथा प्राकृतिक एवं तकनीकी संसाधनों का विकास शामिल किया जाता है।
Q आर्थिक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर: -
वे सभी क्रियाएं जिसमें हमें आए की प्राप्ति होती है उन्हें आर्थिक क्रियाएं कहते हैं।
जैसे -व्यापार उद्योग चिकित्सा इत्यादि
Q उपनिवेश किसे कहते हैं?
उत्तर:-जब कोई शक्तिशाली राष्ट्र अपने से कमजोर राष्ट्र के ऊपर कब्जा कर लेता है और उसका आर्थिक एवं राजनीतिक शोषण प्रारंभ कर देता है। उसके द्वारा कब्जे में लिए गए देश को ही उपनिवेश कहते हैं।
Q कृषि जनित उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर: -
ऐसा उद्योग जो कृषि उत्पादन पर आधारित है या जिनके उत्पादन में कृषि से कच्चा माल आता है, कृषि कृषि जनित उद्योग कहते हैं।
जैसे -आम से अचार बनाना।
Q राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन क्यों किया गया?
उत्तर: -
भारत में राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन 6 अगस्त 1952 को किया गया था। इसका गठन आर्थिक नियोजन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए नीति आयोग तथा विभिन्न राज्यों की सरकारों के मध्य तालमेल स्थापित करने हेतु किया गया।
राज्यों के मुख्यमंत्री इसके पदेन सदस्य होते हैं
प्रत्येक पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन राष्ट्रीय विकास द्वारा ही होता है।
Q गरीबी गरीबी को जन्म देती है कैसे?
उत्तर: -
गरीब इसलिए गरीब है कि उनमें गरीबी के कारण उनकी आय कम होती है। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण बच्चों की पैदाइश अधिक होती है फलता उनकी अगली पीढ़ी अधिक गरीब हो जाती है। गरीबी का कुचक्र अनवरत चलता रहता है। इसका अर्थ है कि गरीबी ही गरीबी को जन्म देती है ।
Q मानव विकास रिपोर्ट क्या है?
उत्तर: -
यह यूएनडीपी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा तैयार की गई वह रिपोर्ट है जिसमें विभिन्न देशों की तुलना लोगों की शैक्षणिक स्तर स्वास्थ्य एवं प्रति व्यक्ति आय के आधार पर करता है मानव विकास रिपोर्ट 2004 के अनुसार भारत का 126 वां है।