यूरोप में राष्ट्रवाद
Q 1 लौह एवं रक्त की नीति क्या थी?
उत्तर :-
लौह एवं रक्त की नीति का प्रतिपादन बिस्मार्क ने किया था। इस नीति के अनुसार सैन्य शक्ति की सहायता से पूरे जर्मन प्रदेश का एकीकरण करना था।
Q 2 राष्ट्रवाद क्या है?
उत्तर:-
सामान्य अर्थों में राष्ट्रवाद का अर्थ अपने राष्ट्र के प्रति सोच और लगाव की भावना का विकास करना। दूसरे अर्थों में राष्ट्रवाद एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष भौगोलिक सांस्कृतिक व सामाजिक परिवेश में रहने वाले लोगों में एकता की वाहक बनती है
Q 3 मेटरनिख युग क्या है?
उत्तर:-
मेटरनिख ऑस्ट्रिया का चांसलर था। विएना कांग्रेस के द्वारा यूरोप में नेपोलियन यू का अंत हुआ और मेटरनिख युग की शुरुआत हुई। मेटरनीख घोर प्रतिक्रियावादी तथा राष्ट्रवाद एवं गणतंत्र का विरोधी था। उसने जिस प्रकार की व्यवस्था यूरोप में स्थापित की उसे मेटरनिख व्यवस्था कहा जाता है।
Q 4 मैजिनी कौन था?
उत्तर:-
मैजिनी को इटली के एकीकरण का पैगंबर या मसीहा कहा जाता था। वह साहित्यकार गणतांत्रिक विचारों का समर्थन और योग सेनापति था । अपने गणतंत्रवादी उद्देश्यों के प्रचार के लिए उसने 1831 में यंग इटली की स्थापना की मैजिनी का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के प्रभाव से इटली को मुक्त करवाना तथा संपूर्ण इटली का एकीकरण करना था।
Q 5 मेटरनिख कौन था? यूरोपीय इतिहास में वह क्यों विख्यात है?
उत्तर:-
मेटरनीख ऑस्ट्रेलिया का चांसलर था। वह घोर प्रतिक्रियावादी, क्रांति के संदेशों का कट्टर विरोधी एवं पुरातन व्यवस्था बनाए रखने का समर्थक था उसने जिस प्रकार की व्यवस्था यूरोप में स्थापित की उसे मेटरनिख व्यवस्था कहा जाता है अपनी इसी व्यवस्था के कारण वह यूरोपीय इतिहास में विख्यात है।
निष्कर्ष
दोस्तों अपने इस साइट पर मैं इसी तरह के एग्जाम की तैयारी करवाता हूं यदि आप 12th क्लास याद 10th क्लास में है तो बड़े ही आसानी से यहां ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन और सब्जेक्टिव क्वेश्चन को कवर कर सकते हैं धन्यवाद।