ATM क्या है?
ATM कार्ड को सह डेबिट कार्ड भी कहा जाता है। प्लास्टिक मुद्रा के रूप में प्रचलित आज इस मुद्रा का प्रयोग विनिमय क्रिया को संपादित करके किया जा रहा है। ATM (Automatic Teller Machine) 24 घंटे रुपए निकालने तथा जमा करने की सुविधा प्रदान करता है ATM के लिए गुप्त पीन (code) होता है जिसे बगैर जान ATM का संचालन संभव नहीं है।
आर्थिक संरचना का क्या महत्व है?
उत्तर:-
आर्थिक संरचना का महत्व सीधे आर्थिक विकास उत्पादन एवं लोगों की खुशहाली में वृद्धि से है। आर्थिक संरचना के अंतर्गत (बैंकिंग क्षेत्र, बीमा क्षेत्र, अन्य सरकारी वित्तीय क्षेत्र), ऊर्जा (कोयला, विद्युत, तेल, पेट्रोलियम, ऊर्जा एवं अन्य), यातायात (रेलवे ,सड़क, वायुयान जलयान आदि), संचार (डाक तार, टेलीफोन मीडिया टेलीसंचार) आदि प्रमुख है।
आर्थिक आधारभूत संरचना किसे कहते हैं?
उत्तर:-
आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उत्पादन के लिए कच्चे माल की पहुंच, उत्पादन में आवश्यक सहयोग तथा उत्पादित वस्तुओं के लाभकारी खपत संभव नहीं है। आधारभूत संरचनाओं में वित्तीय यातायात ऊर्जा संचार आर्थिक आधारभूत संरचना तथा शिक्षा नागरिक सेवाएं स्वास्थ्य गैर आर्थिक संरचना आदि प्रमुख है।
गैर सरकारी सेवा किसे कहते हैं?
उत्तर:-
सरकारी कार्यक्रम जब विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा लोगों तक पहुंच जाते हैं अथवा लोग सुबह अपने प्रयास से ऐसी सेवाओं के सृजन से लाभान्वित होते हैं तो ऐसी सेवाएं गैर सरकारी सेवाएं कहलाती है जैसे ब्यूटी पार्लर्स दूरसंचार बैंकिंग स्वरोजगार बस सेवा विमान सेवा आदि
बहुराष्ट्रीय कंपनी क्या है?
उत्तर:-
वैसी कंपनियां जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व व्यक्ति हैं तथा विश्व स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कर उत्पादन को एक दूसरे से जोड़ती है बहुराष्ट्रीय कंपनी कहलाती है जैसे टाटा मोटर्स आदि।
विश्व व्यापार संगठन क्या है? यह कब और क्यों स्थापित किया गया?
उत्तर:-
विश्व व्यापार संगठन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाने के लिए कार्य करती है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमों को बनाना तथा उनके पालन हेतु या संस्था कटिबंध है। इसकी स्थापना जनवरी 1995 ईस्वी में की गई। वर्ष 2006 ई तक इसके सदस्य देशों की संख्या 149 थी।
सेवा क्षेत्र में शिक्षा की भूमिका स्पष्ट करें?
उत्तर:-
आर्थिक विकास के लिए मानव विकास एवं मानव पूंजी का निर्माण जरूरी है। मानव पूंजी भौतिक पूंजी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मानव पूंजी के निर्माण में श्रमिकों की कुशलता शिक्षण प्रशिक्षण स्वास्थ्य आदि की भूमिका होती है शिक्षा से प्रत्यक्ष मानव पूंजी का निर्माण होता है।
भारत के इंजीनियर डॉक्टर तथा वैज्ञानिक काफी कुशाग्र एवं शिक्षण विधि के होने के कारण अपना परचम विश्व में लहरा रहे हैं। यह भारतीय शिक्षा व्यवस्था का ही परिणाम है कि यहां का मानव संसाधन अपेक्षाकृत अधिक सुदृढ़ है।
उपभोक्ता कौन है संक्षेप में बताइए?
उत्तर:-
उपभोक्ता बाजार व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। वस्तुएं एवं सेवाएं जब किसी व्यक्ति द्वारा उपयोग के लिए खरीदी जाती है तब वह व्यक्ति खरीदने वाला उपभोक्ता है।खरीदार की अनुमति से ऐसी वस्तुएं एवं सेवाओं का प्रयोग करने वाला भी उपभोक्ता कहलाता है।
वैश्विक गांव क्या है?
उत्तर:-
आवाज के आधुनिकतम संसाधन उपलब्ध कर वैसा आवासीय स्थान जहां विश्व के सभी देशों के व्यक्तियों को उनकी इच्छा से स्वतंत्र रूप में बेसन की सुविधा हो गांव कहलाता है।
उदारीकरण को परिभाषित करें
उत्तर:-
उदारीकरण का आशय व्यापार में सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों एवं प्रतिबंधों को हटा लेने से है इसमें परमि
ट लाइसेंस कोटा आदि शामिल है।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आज का यह पोस्ट आपको बहुत अच्छा लगा होगा और आपके एग्जाम के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर था तो इसी तरह के पोस्ट करने के लिए हमें फॉलो जरूर करें और हमारे यूट्यूब चैनल द फाइट एग्जाम को सब्सक्राइब करें धन्यवाद।