महापुरुषों की जीवनी इन हिंदी।mahapurushon ki jivani in hindi।

 

महापुरुषों की जीवनी इन हिंदी।mahapurushon ki jivani in hindi।
Biography 

महापुरुषों की जीवनी इन हिंदी ।mahapurushon ki jivani in hindi।mahatma gandhi ki jivani hindi mein

निम्नलिखित महापुरुषों के बारे में बताइए

1 मौलाना अबुल कलाम आजाद: -आधुनिक भारत के सबसे बड़े राष्ट्रवादी मुसलमान थे। इनका जन्म 1888 में मक्का में हुआ था। वह राष्ट्रीय आंदोलन में कांग्रेस के साथ रहकर सांप्रदायिक एकता बनाए रखने के पक्ष पाती थे। इनसे प्रभावित होकर मुस्लिम लीग ने अपनी नीति में परिवर्तन किया था। वह गांधी जी के पक्के सहयोगी थे। कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने थे। वे पाकिस्तान की मांग के विरोधी थे। स्वतंत्र भारत में हुए कई वर्षों तक शिक्षा मंत्री के रूप में रहे थे।

2 डॉ भीमराव अंबेडकर: -यह राष्ट्रवादी तथा हरिजन के मसीहा थे। वे शिक्षा वित्त तथा न्याय वित्त है। 1942 46 में हुए वर्ष राय की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य रहे तथा 1946 से 51 तक भारत सरकार के विधि मंत्री रहे। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। हरिजन के उधर हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य काफी महत्वपूर्ण है। 1956 में उनकी मृत्यु हो गई।

3 जयप्रकाश नारायण: -बिहारवासी श्री जयप्रकाश नारायण मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित थे। उन्होंने 1929 में कांग्रेस का सदस्य बनकर राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेना शुरू किया। 1942 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में भेजा गया था जहां से हुए निकल भागे थे तथा राष्ट्रीय आंदोलन का भूमिगत आंदोलन का स्वरूप दिया था। वे विनोबा भावे के भूदान आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। 1975 में छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व किया जिसके फल स्वरुप 1977 ईस्वी में कांग्रेस को भारी पराजय का सामना करना पड़ा तथा उनके प्रयास से गठित जनता पार्टी विजई हुई थी। उन्हें लोकनायक की उपाधि से विभूषित किया गया 8 अक्टूबर 1979 को उनकी मृत्यु हो गई।

4 सरदार भगत सिंह: -यह प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता थे। वह काफी वीर लीडर एवं साहसी व्यक्ति थे। उन्होंने लाला लाजपत राय पर लाठी पर हर करने वाले अंग्रेज सांडर्स की हत्या की थी तथा केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था। राष्ट्रीय आंदोलन में वह युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। राजगुरु तथा सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 ई को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

5 लाला लाजपत राय: -वह अभिभाजित पंजाब के स्वतंत्रता पूर्व के क्रांतिकारी विचारों के सबसे बड़े राष्ट्रवादी नेता थे। यह शेरे पंजाब या पंजाब केसरी के नाम से जाने जाते हैं। राष्ट्रीय आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साइमन कमीशन का विरोध करते हुए हुए लाठियां का प्रहार भी सहे थे। उन्होंने लाहौर में दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज की स्थापना की थी। यह केंद्रीय असेंबली में नेशनलिस्ट पार्टी के नेता थे।

6. चंद्रशेखर आजाद: -इनका जन्म मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था,। विक्रांतरकारी विचारों के राष्ट्रवादी नेता थे। 1920 22 के असहयोग आंदोलन सहित राष्ट्रीय आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भाग लिया था। उन्हें कई यातनाएं भी सहनी पड़ी थी। वे रामप्रसाद बिस्मिल के साथ काकोरी कांड तथा केंद्र हत्याकांड में भगत सिंह एवं उनके साथियों के साथ थे। 27 फरवरी 1931 ई को इलाहाबाद में पुलिस गोली के शिकार हुए।


Post a Comment

Previous Post Next Post