हमारी ग्रामीण समस्याएं पर निबंध।my village essay in Hindi 150 words

 

हमारी ग्रामीण समस्याएं पर निबंध।my


हां तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं हमारी ग्रामीण जीवन की समस्याएं आज की इस निबंध में मैं आपको हमारे ग्रामीण समस्याएं के भूमिका स्वरूप कारण ऋण की समस्या अशिक्षा कुरीतियों चिकित्सा की समस्या यह सभी बताने वाला हूं। तो चलिए शुरू करते हैं और आपको बताते हैं आज के निबंध यह निबंध एग्जाम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 


                हमारी ग्रामीण समस्याएं 

भूमिका:– भारत गांव का देश है। प्रत्येक बड़े नगर के साथ सैकड़ो गांव लगे हैं। भारत सरकार के लगभग 72% जनता आज भी गांव में निवास करती है। देश की समृद्धि तथा विकास गांव के विकास पर आधारित है। गांव की उन्नति में ही देश की उन्नति है। 

स्वरूप:– ग्राम के निवासी परिश्रमी, सीधे और सच्चे होते हैं। फैशन और बाहरी चमक दमक उन्हें अच्छी नहीं लगती। वह प्राकृतिक के खुले वातावरण में विचरण करते हैं। गांव की प्राकृतिक छटा भी बड़ी मनोरम होती है। गांव का वातावरण सदैव शांत और कोलाहल रहित होता है। 

 कारण:– गांव शांति और स्वास्थ्य के केंद्र है किंतु ग्राम के निवासी ग्राम छोड़कर शहरों की ओर दौड़ रहे हैं। इसका एकमात्र कारण है ग्राम में जीवन की जटिल समस्याएं। कैसी विडंबना है कि संसार को अन्य वस्त्र देने वाला किस समय भूख और नंगा रहता है। गांव के निवासी अनेक कठिनाइयों सेपीड़ित है, अभाव से संबंध है। गांव की अनेक समस्याएं हैं जिसमें से मुख्य निम्नलिखित है। 

(i) ऋण की समस्या:– खेती के लिए आधुनिक यंत्रों, उत्तम बीज, खाद तथा सिंचाई की व्यवस्था के लिए किस के पास धन नहीं होता है। इसके लिए उसे ब्याज की सस्ती दर पर ऋण नहीं मिल पाता। सरकार ने सहकारी बैंक भूमि विकास बैंक आदि की स्थापना कर किस किस कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया है। गांव का किसान अशिक्षित है। वह अज्ञान के कारण इस सुविधा से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। 

ii) अशिक्षा:–अधिकतर किसान अशिक्षित है। आज शिक्षा के कारण किसान खेती के नए-नए तरीकों यंत्रों तथा फसलों के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते हैं और सरकार से मिलने वाली सुविधा से भी वंचित रह जाते हैं। 

(iii) कुरीतिया:–किसान अनेक कुरीतियों को प्रभाव और रूढ़ियों में फंसा है। गांव के लोग आपस में ही झगड़तेहैं। जरा सी बात को सम्मान का प्रश्न बना लेते हैं, मारपीट हो जाती है, सर फूट जाते हैं, मृत्यु तक हो जाती है, मुक्केबाजी हो जाती है, गांधी कमाई का हजारों रुपया मुकदमों पर खर्च हो जाता है।

(iv) चिकित्सा की समस्या: – गांव में स्वास्थ्य और चिकित्सा की व्यवस्था का अभाव है। अस्पताल एवं अच्छे डॉक्टर गांव में उपलब्ध नहीं है। यदि कोई बीमार होता है तो वह चिकित्सा के अभाव में प्राणों से हाथ धो लेता है ।

निवारण:– गांव की उन्नति और विकास के लिए सरकार को चाहिए कि इन समस्याओं का सिर्फ समाधान किया जाए। प्रत्येक ग्राम में शिक्षा चिकित्सा सुरक्षा स्वास्थ्य पेयजल मनोरंजन और आगमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कृषि की उन्नति और उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि संबंधी आधुनिकतम उपकरणों से किसानों को परिचित कराया जाए, अच्छी खाद उन्नत बीज तथा यंत्रों की प्राप्ति के लिए किस को ब्याज की सस्ती दरों पर ऋण प्राप्त कराया जाए। 

निष्कर्ष 

हमारी सरकार एवं समाज का कर्तव्य है कि गांव की इन समस्याओं के समाधान हेतु पर्यटन सील हो और गांव के विकास में अपना पूरा सहयोग दें । गांव की उन्नति प्रदेश की उन्नति निर्भर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post